Super Exam Biology Human Health And Disease / मानव स्वास्थ्य और रोग Question Bank मानव स्वास्थ्य, रोग एवं उपचार

  • question_answer
    निम्न सभी बीमारियों का कारण ‘वायरस’ होता है अलावा एक को छोड़ कर, जो है-         (UPPCS 2008)

    A) पीलिया

    B) इंफ्लुएंजा

    C) गलसुआ

    D) आंत्र-ज्वर

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - आंत्र-ज्वर
    व्याख्या - आंत्र ज्वर (Typoid) - मियादी बुखार या मोतीझरा या टाइफाइड- यह विश्वव्यापी रोग है और एक प्रमुख संक्रामक राग है। अस्वच्छता होने पर यह दूषित भोजन जल के माध्यम स फलता है। यह ग्राम धनात्मक, छडाकार, गतिशील जीवाणु साल्मोनेला टाइफी द्वारा होता है। शुरुआती में यह जीवाणु छोटी आत (Small Intestine) में प्रवेश करता है, उसके पश्चात बाद में रक्त द्वारा शरीर के अन्य अंगों में पहुंच जाता है। इसका उद्भवन काल (Incubation peroid) लगभग दो सप्ताह होता है। टायफायड के परीक्षण के लिए विडाल टेस्ट किया जाता है।
    टिप्पणी - कर्णफेर या गलसुआ या कण्ठमाला रोग (Mumps) - यह बच्चों में होने वाला एक संक्रामक रोग है जो मम्प वायरस द्वारा होता है। इस रोग में इंसान की लार ग्रन्थियों (पैरोटिड ग्रंथि) में सूजन होती है जिससे रोगी को मुंह खोलने में परेशानी होती है। वयस्कों में इस रोग के कारण वृषण तथा अण्डाशयों में भी सूजन आ जाती है। यह रोग रोगी के गले से निकले विसर्जन एवं सम्पर्क द्वारा स्वस्थ बच्चों में फैलता है। उपचार के लिए रोगी बच्चों को आराम दना चाहिए। दिन में दो बार सिकार्इ करने से आराम मिलता  है। वृषणों में संक्रमण होने पर कार्टिसोन से आराम मिलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner