A) अनुच्छेद-19
B) अनुच्छेद-21
C) अनुच्छेद-23
D) अनुच्छेद-25
Correct Answer: B
Solution :
व्याख्या - उच्चतम न्यायालय में मेनका गाँधी मामले में यह निर्धारित किया कि अनुच्छेद-21 के संदर्भ में विधि की उचित प्रक्रिया का सिद्धांत लागू होगा। इसका अर्थ है कि न्यायालय अनुच्छेद-21 के संदर्भ में उचित-अनुचित के प्रश्न पर विचार करेगा और न्यायाधीश का स्व-विवेक महत्वपूर्ण हो जाएगा। इसमें अनुच्छेद-21 के भाग के रुप में निम्नलिखित अधिकारों की घोषणा की गई है।| 1. मानवीय प्रतिष्ठा के साथ जीने का अधिकार। |
| 2. स्वच्छ पर्यावरण प्रदूषण रहित जल एवं वायु में जीने का अधिकार एवं हानिकारक उद्योगों के विरुद्ध सुरक्षा। |
| 3. जीवन रक्षा का अधिकार। |
| 4. निजता का अधिकार। |
| 5. आश्रय का अधिकार। |
| 6. स्वास्थ्य का अधिकार। |
| 7. 14 वर्ष की उम्र तक निःशुल्क शिक्षा का अधिकार। |
| 8. निःशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार। |
| 9. अकेले कारावास में बंद होने के विरुद्ध अधिकार। |
| 10. त्वरित सुनवाई का अधिकार। |
| 11. हथकड़ी लगाने के विरुद्ध अधिकार। |
| 12. अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध अधिकार। |
| 13. देर से फांसी के विरुद्ध अधिकार। |
| 14. विदेश यात्रा करने का अधिकार। |
| 15. बंधुआ मजदूरी करने के विरुद्ध अधिकार। |
| 16. हिरासत में शोषण के विरुद्ध अधिकार। |
| 17. आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का अधिकार। |
| 18. सरकारी अस्पतालों में समय पर उचित इलाज का अधिकार। |
| 19. राज्य के बाहर न जाने का अधिकार। |
| 20. निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार। |
| 21. कैदी के लिए जीवन की आवश्यकताओं का अधिकार। |
| 22. महिलाओं के साथ आदर और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का अधिकार। |
| 23. सार्वजनिक फांसी के विरुद्ध अधिकार। |
| 24. पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग का अधिकार। |
| 25. सूचना का अधिकार। |
| 26. प्रतिष्ठा का अधिकार। |
| 27. दोषसिद्धि वाले न्यायालय आदेश से अपील का अधिकार। |
| 28. पारिवारिक पेंशन का अधिकार। |
| 29. सामाजिक एवं आर्थिक न्याय एवं सशक्तीकरण का अधिकार। |
| 30. बार केटर्स के विरुद्ध अधिकार। |
| 31. जीवन बीमा पॉलिसी के विनियोग का अधिकार। |
| 32. शयन का अधिकार। |
| 33. ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति का अधिकार। |
| 34. धारणीय विकास का अधिकार। |
| 35. अवसर का अधिकार। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec