| महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के पक्ष में दिए गए प्रमाणों में सम्मिलित है/हैं- |
| 1. जीवाश्मों का वितरण |
| 2 महाद्वीपों में साम्य |
| 3. प्लेसर निक्षेप |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
| उत्तर - 1, 2 और 3 |
| व्याख्या - महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त जर्मन भूगोलवेत्ता अल्फ्रेड वेगनर द्वारा वर्ष 1912 में प्रतिपादित किया गया था। यह सिद्धान्त महाद्वीप एवं महासागरों के वितरण से सम्बन्धित है। जीवाश्मों का वितरण, महाद्वीपों में साम्य, प्लेसर निक्षेप, टिलाइट, महासागरों के पार चट्टानों की आयु में समानता आदि सभी प्रमाण इस सिद्धान्त की पुष्टि करते हैं। |
| जीवाश्मों का वितरण - अटलांटिक महासागर के दोनों छोर पर चट्टानों में पाए जाने वाले जीवों के अवशेषण तथा आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कंगारू पशु के जीवाश्म दक्षिणी-पूर्वी ब्राजील में पाए गए हैं, ऐसा तभी सम्भव है जब दोनों महाद्वीपीय खण्ड परस्पर जुड़े रहे होंगे। |
| महाद्वीपों में साम्य - यदि वर्तमान विश्व मानचित्र को देखा जाए तो दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका तथा उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के आमने-सामने की तट रेखाएं परस्पर मिलाने पर साम्यता स्थापित करती हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि अतीत में सभी महाद्वीप एक साथ संलग्न थे। |
| प्लेसर निक्षेप - अफ्रीका के घाना तट पर सोने के बड़े निक्षेपों की उपस्थिति व उद्गम चट्टानों की अनुपस्थिति एक आश्चर्यजनक तथ्य है! सोनायुक्त शिराएं ब्राजील में पार्इ जाती हैं। अत: यह स्पट है कि घाना में मिलने वाले सोने के निक्षेप उस समय के हैं जब ये दोनों महाद्वीप एक-दूसरे से जुड़े थे। |
|
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec