Super Exam Geography Oceans and Continents / महासागरों और महाद्वीपों Question Bank महाद्वीपीय एवं महासागरीय संचलन

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. अंगारालैंड में उत्तरी अमेरिका तथा यूरेशिया संलग्न थे।
    2. गोंडवानालैंड में केवल दक्षिणी अमेरिका एवं अफ्रीका संलग्न थे। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें-

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - पहला कथन सत्य है जबकि दूसरा कथन असत्य है। वस्तुत: भू-वैज्ञानिकों के अनुसार पैंजिया के मध्य में टैथिस . उथला सागर था। इस सागर के उत्तरी भाग में अंगारालैंड तथा दक्षिणी भाग में गोंडवानालैंड था।
    अंगारालैंड में उत्तरी अमेरिका तथा यूरेशिया संलग्न थे।
    गोंडवानालैंड में केवल दक्षिणी. अमेरिका, अफ्रीका ही नहीं अपितु प्रायद्वीपीय भारत तथा अंटार्कटिका आदि भी परस्पर संलंग्न थे।
    भूगोलवेत्ताओं के अनुसार कार्बोनिफेरस युग के अन्त में पैंजिया टूट गया। पैंजिया का विखण्डित भाग उत्तर में भूमध्यरेखा तथा पश्चिम की ओर विस्थापित हुए। वेगनर ने इस विस्थापन का कारण गुरुत्वाकर्षण एवं प्लवनशीलता तथा पश्चिम की ओर विस्थापकों का कारण ज्वारीय बल को माना। वेगनर इसी विस्थापन को महाद्वीप एवं महासागर के वर्तमान क्रम के लिए जिम्मेदार मानते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner