Super Exam Geography Oceans and Continents / महासागरों और महाद्वीपों Question Bank महाद्वीपीय एवं महासागरीय संचलन

  • question_answer
    ‘‘बेनी ऑफ जोन’’ का सम्बन्ध है?

    A) अपसारी गति

    B) अभिसारी गति

    C) संरक्षी गति

    D) उपरोक्त सभी

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - अभिसारी गति
    व्याख्या - अभिसारी गति में दो प्लेटों के मध्य अभिसरण होता है जिसके परिणामस्वरूप. ये प्लेटें आपस में टकराती है। टक्कर उपरांत अधिक घनत्व वाली प्लेट कम घनत्व वाले प्लेट के नीचे क्षेपित हो जाती है एवं अधिक गहरार्इ पर पहुंचने के पश्चात ताप के प्रभाव से पिघल जाती है। बेनी ऑफ जोन - यह जोन पृथ्वी के अन्दर एक ऐसा क्षेत्र है, जहां प्लेटें अभिसारी गति के बाद टक्कर उपरांत क्षेपित होकर पिघलती हैं और इस प्रकार मैग्मा की गतिशीलता के कारण यहां भूकंप मूल अवस्थित होते हैं। इसकी खोज दो वैज्ञानिकों ‘ह्यूगो बेनी ऑफ’ और ‘कियो वादाती’ ने की थी।
    विशेष - प्लेटों की तीनों गति के आधार पर तीन प्रकार के प्लेट सीमांत होते हैं-
    अपसारी गति - रचनात्मक प्लेटं सीमांत (नये क्रस्ट का निर्माण)।
    अभिसारी गति - विनाशी प्लेट सीमांत. (क्रस्ट का क्षय)।
    संरक्षी गति - संरक्षी प्लेट सीमांत (न तो क्रस्ट का निर्माण और न ही क्षय)।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner