Super Exam Geography Oceans and Continents / महासागरों और महाद्वीपों Question Bank महाद्वीपीय एवं महासागरीय संचलन

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. पैंथालासा का सामान्य अर्थ जल-क्षेत्र है।
    2. महाद्वीपों का एक साथ जुड़ाव पैंजिया कहलाता था।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - पैंजिया एवं पैंथालसा के संदर्भ में उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं। पैंजिया शब्द 1928 में अल्फ्रेड वेगनर के सिद्धांत पर चर्चा के लिए आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान प्रकाश में आया। इस शब्द का अर्थ है कि विशाल महाद्वीप जिसमें वर्तमान सभी महाद्वीप एक साथ जुड़े हुए थे, पैंजिया कहलाता था। वेगनर ने अपने ‘महाद्वीप विस्थापन सिद्धान्त’ के अन्तर्गत इसी पैंजिया के विखण्डन से वर्तमान महाद्वीपों की उत्पत्ति और वितरण की व्याख्या की है। पैंथालसा - पैंथालासा का सामान्य अर्थ विशाल जल-क्षेत्र है। भूगोलवेत्ताओं की मान्यता है कि पूर्वकाल में सभी महासागर एक सम्बद्ध जल-क्षेत्र था पैंथालासा कहा जाता था। पैंजिया स्थल क्षेत्र इसी जल-क्षेत्र के लगभग बीच में स्थित था जिसके विखण्डन के परिणामस्वरूप महाद्वीपों का निर्माण हुआ है।
    टिप्पणी - वेगनर के अनुसार लगभग 20 करोड़ वर्ष पूर्व पैंजिया का विभाजन आरम्भ हुआ। इस समय पैंजिया के निम्नलिखित दो भाग हुए
    1. लारेशिया - ‘जिससे वर्तमान के उत्तरी महाद्वीप (उत्तर अमेरिका, यूरोप, एशिया) बने
    2. गोंडवानालैंड - जिसमें दक्षिण महाद्वीप (दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया) सम्मिलित थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner