निम्न कथनों पर विचार करें |
1. जल धाराएं तापमान को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करती |
2. गर्म जलधाराएं, गर्म जल को ठंडे जल क्षेत्रों में पहुंचाती है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें- |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 2 |
व्याख्या - कथन 1 असत्य है जबकि कथन 2 सत्य है। |
जल धाराएं तापमान को प्रत्यक्षत: प्रभावित करती हैं। ठंडी या गर्म जल धाराएं तापमान को भिन्न- भिन्न प्रकार से प्रभावित करती हैं। ठंडी जलधाराएं, ठंडा जल, गर्म जल क्षेत्रों में लाती हैं जिससे तटीय क्षेत्रों के तापमान में कमी आती है। जबकि गर्म जलधाराएं, गर्म जल को ठंडे जल क्षेत्रों में पहुंचाती है, जिससे तटीय क्षेत्रों के तापमान में वृद्धि होती है। |
गर्म जलधाराएं, गर्म जल को ठंडे जल क्षेत्रों में ले जाती है और पसामान्यत: महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर बहती है। उत्तरी गोलार्ध में, ये जलधाराएं उच्च अक्षांशीय क्षेत्रों में महाद्वीपों के पश्चिमी तट पर बहती हैं। ? |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec