Super Exam Physics Fluid Mechanics, Surface Tension & Viscosity / द्रव यांत्रिकी, भूतल तनाव और चिपचिपापन Question Bank यांत्रिकी

  • question_answer
    पृथ्वी अपने अक्ष के चारों ओर गोलाई में चक्कर लगाती है किस प्रकार की गति करती है?

    A) सरल रेखीय गति

    B) घूर्णन गति

    C) वक्रीय गति

    D) अनियमित गति

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - घूर्णन गति
    व्याख्या - समय के साथ किसी स्थिर वस्तु के सापेक्ष किसी पिंड का निकाय की स्थिति में होने वाले परिवर्तन को गति कहते है। पृथ्वी अपने अक्ष के चारों ओर गोलाई में चक्कर लगाती है उसे घूर्णन गति कहते हैं।
    विशेष - गति के प्रकार
    सरल रेखा में गति (In Straight Line Motion): यदि कोई वस्तु समान समयान्तरालो में समान दूरी तय करे तो उसकी गति को सरल रेखा गति कहते हैं।
    अनियमित गति (Irregular Motion): जब कोई वस्तु समान समयान्तरालो में भिन्न-भिन्न दूरियां तय करती है तो अनियमित गति कहलाती हैं।
    आवर्ती गति (Periodic Motion): जब कोई वस्तु एक निश्चित समायान्तरालो में अपने निश्चित पथ पर बार-बार गमन करती है तो उसे आवर्ती गति कहते हैं। ये दो प्रकार की होती है 1. दोलन अथवा कंपनीय गति 2. घूर्णन गति
    वक्रीय गति (Angular Motion): जब एक वस्तु किसी वक्रीय मार्ग के साथ-साथ गतिमान हो, तो उसे वक्रीय गति कहते हैं। उदाहरण- किसी वक्रीय सड़क पर मोड़ काटती गतिमान कार
    ऊर्ध्वरेखीय गतिः जब कोई वस्तु पृथ्वी की सतह से समकोण बनाते हुए ऊपर से नीचे अथवा नीचे से ऊपर गति करे तो उसे ऊर्ध्वरेखीय (Vertical Motion) कहते हैं। जैसेआसमान से स्वतन्त्रतापूर्वक छोड़ी वस्तु में यह गति होती है।
    घूर्णन गति (Rotatory Motion): वस्तु अपने अक्ष के चारों ओर गोलाई मे चक्कर लगाती है।
    प्रेक्षेप्य गति (Projectile Motion): जब किसी पिंड को पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में किसी प्रारम्भिक वेग से ऊर्ध्वाधर दिशा से भिन्न में फेंका जाता है तो पिंड गुरुत्वीय त्वरण के साथ उर्ध्वाधर तल मे एक वक्र पथ पर गति करता है। पिंड या वस्तु की यह गति प्रक्षेप्य गति कहलाती है जैसे- बन्दूक से छोड़ी गई गोली।
    प्रक्षेप्य के कोणीय प्रक्षेपण के लिए –
    पथ का समीकरण - (गैलीलियो के अनुसार वलयाकार पथ बनाता है। )
    प्रक्षेप्य का उड्डयन काल  -\[\left( T \right)=\frac{2u\sin \theta }{g}\]
    प्रक्षेप्य का परास (Range) -\[\left( R \right)=\frac{{{u}^{2}}\sin 2\theta }{g}\]
    \[{{R}_{\max }}=\frac{{{u}^{2}}}{g}\]
    \[\theta =45{}^\circ \] होने पर परास का मान अधिकतम होता है।
    उदाहरण- 1. चक्का फेंक 2. भाला फेंक 3. लम्बी कूद वाला खिलाड़ी भी शरीर को \[45{}^\circ \]पर उछलता है
    गुरुत्वाधीन गति (Motion Under Gravity) – जिन गतियों में गुरुत्वाकर्षण बल एक अहम भूमिका निभाता है। गुरुत्वाधीन गति कहलाती है। जैसे- दोलन गतिः, ऊर्ध्व गति।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner