Super Exam Indian Polity and Civics The State Legislature Question Bank राज्य की विधायिका

  • question_answer
    राज्य विधानपरिषद के विषय में सही क्या है?  (CGPSC-2014)
    1. इसका कार्यकाल 6 वर्ष है।
    2. यह एक स्थायी सदन है।
    3. यह भंग नहीं किया जा सकता।
    4. 1/6 सदस्य स्थानीय संस्थाओं द्वारा निर्वाचित होते हैं।
    5. 1/6 सदस्य विधानसभा द्वारा निर्वाचित होते हैं।
    6. प्रति दूसरे वर्ष इसके 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
    7. उप-राज्यपाल सदन का सभापति होता है।
    8. इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है।

    A) कूटः 1, 3, 4, 5

    B) 3, 4, 7, 8

    C) 2, 3, 4, 8

    D) 2, 5, 4, 8

    Correct Answer: C

    Solution :

    व्याख्या- केंद्र में जिस प्रकार राज्य सभा एक स्थाई सदन है उसी तरह राज्य में विधान परिषद एक स्थायी सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता है। विधान परिषद के 1/3 सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते रहते हैं। विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। विधान परिषद में अधिकतम संख्या विधानसभा की एक तिहाई और न्यूनतम 40 हो सकती है। संविधान के अनुच्छेद-169 के तहत किसी राज्य विधानमंडल के कुल सदस्य संख्या के बहुमत तथा उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों की संख्या के कम से कम दो-तिहाई बहुमत द्वारा पारित प्रस्ताव पर संसद संबंधित राज्य में विधानपरिषद का सृजन या समाप्ति का उपबंध कर सकती है। संविधान के अनुच्छेद-171 के प्रावधानों के अनुसार, विधानपरिषद के सदस्यों का निर्वाचन निम्न प्रकार से होता हैः
    1. एक-तिहाई सदस्य स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाते
    2. 1/12 सदस्य 3 वर्ष से स्नातकों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।
    3. 1/12 सदस्यों को 3 वर्ष से अध्यापन कर रहे लोग चुनते हैं, जो माध्यमिक स्तर से निम्न स्तर के नहीं होने चाहिए।
    4. 1/3 सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते है।
    5. शेष 1/6 सदस्यों का नामांकन राज्यपाल द्वारा किया जाता है जो कला, साहित्य, विज्ञान, सहकारी आंदोलन और समाज सेवा से जुड़े होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner