Super Exam Chemistry Redox Reactions / रेडॉक्स अभिक्रियाएँ Question Bank रेडॉक्स अभिक्रियाएं एवं विद्युत रसायन

  • question_answer
    जलीय विलयनों में किस रेडॉक्स अभिक्रिया में इलेक्ट्रॉनों को बाहरी परिपथ में स्थानांतरित होने के आवश्यकता नहीं रहती?
    1. परोक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया
    2. प्रत्यक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया
    3. विच्छेदन रेडॉक्स अभिक्रिया
    कूट:

    A) केवल 1    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - प्रत्यक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया- यदि ऑक्सीकरण और अपचयन की अभिक्रियाएं, एक ही पात्र में सम्पन्न होती हैं, प्रत्यक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया (Direct Redox Reaction) कहलाती हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनों का सीधा आदान-प्रदान होता है, इलेक्ट्रॉनों को बाहरी परिपथ में से स्थान्तरित होने की आवश्यकता नहीं होती है।
    परोक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया - यदि ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रियाएं दो अलग-अलग पात्रों में सम्पन्न होती हैं। इसे परोक्ष रेडॉक्स अभिक्रिया (Indirect redox reaction) कहा जाता है।
    विशेष - रेडॉक्स अभिक्रियाओं के अनुप्रयोग -
    (i) विद्युत रासायनिक सेलों में - इस प्रकार के सेलों में होने वाली स्वत: रेडॉक्स रासायनिक क्रियाओं द्वारा विद्युतीय ऊर्जा उत्पन्न होती है।
    (ii) विद्युत अपघटनी सेलों में-धातुओं के निष्कर्षण एवं शोधन के लिए विद्युत अपघटनी सेलों का प्रयोग किया जाता है।
    (iii) धातुकर्म में- उचित अपचायकों द्वारा धातु ऑक्साइड को धातु में बदला जाता है। वात्या भट्टी में \[F{{e}^{2}}{{O}_{3}}\]का कोक द्वारा Fe में अपचयन हो जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner