A) संथाल
B) कच्छ नागा
C) कोल
D) बिरसा मुंडा
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - बिरसा मुंडा |
व्याख्या - मुंडा विद्रोह के नेता बिरसा मुंडा को धरती आबा या जगत पिता और इनके विद्रोह को उलगुलन या महाविद्रोह अथवा महान हलचल के नाम से जाना गया। यह विद्रोह इस अवधि का सर्वाधिक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था। |
विशेष- मुंडों की पारंपरिक सामूहिक खेती वाली भूमि व्यवस्था खूटकट्टी या मुंडारी के जरीदारी या व्यक्तिगत भू-स्वामित्व वाली भूमि व्यवस्था में परिवर्तन के विरुद्ध मुंडा विद्रोह की शुरुआत हुर्इ। लेकिन कालांतर में बिरसा ने इसे धार्मिक, राजनैतिक आंदोलन का रूप प्रदान किया। मुंडा आदिवासियों का विद्रोह 1899-1900 र्इ. के बीच हुआ। |
टिप्पणी - 1895 र्इ. में बिरसा ने अपने आप को भगवान का दूत घोषित किया और हजारों मुंडाओं का नेता बन गया। उसने कहा कि दिकुओं (गैर आदिवासियों) से हमारी लड़ार्इ होगी और उनके खून से जमीन इस तरह लाल होगी जैसे लाल झंडा। 1899 र्इ. में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बिरसा ने मुंडा जाति का शासन स्थापित करने के लिए विद्रोह का एलान किया। लगभग 6,000 मुंडा तीर-तलवार तथा कुल्हाड़ी लेकर बिरसा के साथ हो लिए। लेकिन बिरसा को फरवरी, 1900 के शुरू में गिरफ्तार कर लिया गया और जून, 1900 में वह जेल में मर गया। विद्रोह कुचल दिया गया पर बिरसा अमर हो गया। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec