| निम्न में से कौनसा/कौनसे शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के क्षेत्र है - |
| 1. अल्यूशियन द्वीप के निकट |
| 2. आइसलैंड द्वीप के निकट |
| 3. न्यूफाउंडलैंड |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
| उत्तर - 1, 2 और 3 |
| व्याख्या - अल्यूशियन द्वीप, आइसलैंड द्वीप, न्यूफाउंडलैंड सभी क्षेत्र शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से प्रभावित क्षेत्र हैं। प्रशांत महासागर के उत्तरी भाग में अल्यूशियन द्वीप के निकट के क्षेत्रों में शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति होती है। उल्लेखनीय है कि यह प्रक्रिया शीत ऋतु में ज्यादा सक्रिय होती है। इसके फलस्वरूप इससे कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होती हैं। |
| उत्तरी अटलांटिक महासागर का आइसलैंड द्वीप भी शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से प्रभावित क्षेत्र हैं। वस्तुत: इस क्षेत्र में इस तरह के चक्रवात के उत्पत्ति का कारण पछुआ तथा ध्रुवीय वायु के अभिसरण है। ग्रीष्मऋतु में वायुराशियों के तापमान में भिन्नता के कारण इसकी उत्पत्ति में कमी आती है। शीतऋतु में इसके प्रभाव से जहां पश्चिमी एवं पूर्वी यूरोप तक वृष्टि होती है वहीं गर्मियों में पूर्वी क्षेत्र में वृष्टि तुलनात्मक रूप से कम होती है। |
| न्यूफाउंडलैंड एवं ग्रीनलैंड के दक्षिणी क्षेत्र में भी शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति होती है। ये मुख्यत: कनाडा के दक्षिण-पूर्वी तथा अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में उत्पन्न होते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec