Super Exam Geography Atmosphere, Cyclone, Anticyclone / वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात Question Bank वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें
    1. एक प्रतिचक्रवातीय क्षेत्र दो चक्रवातीय क्षेत्र के मध्य उपस्थित होताहै।
    2. प्रतिचक्रवात लगभग दीर्घवृतीय आकार के होते हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - प्रतिचक्रवात के सन्दर्भ में उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
    प्रतिचक्रवातीय क्षेत्र दो चक्रवातीय क्षेत्र के मध्य उपस्थित होते हैं। हालांकि प्रतिचक्रवात चक्रवातों के पीछे ही चलते हैं, परन्तु इनके मार्ग एवं दिशा में निश्चितता नहीं होती।
    प्रतिचक्रवात चक्रवात के विपरीत, दीर्घवृतीय आकार के होते हैं। इन क्षेत्रों में तापमान की भिन्नता तो होती है जिसके परिणामस्वरूप समदाब रेखायें दूर-दूर होती है।
    टिप्पणी - प्रतिचक्रवात के आकार की बात की जाए तो ये विस्तृत एवं विशालं होते हैं। इनमें भी शीतोष्ण कटिबंधीय प्रतिचक्रवात अधिक विस्तृत होते हैं। उदाहरण के लिए यूरेशिया में प्रतिचक्रवात काला सागर से लेकर बेरिंग जलडमरूमध्य तक विस्तृत हो जाते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner