Super Exam Geography Atmosphere, Cyclone, Anticyclone / वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात Question Bank वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

  • question_answer
    भारत में आने वाले चक्रवात के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करे
    1. भारत में सामान्यत: शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात आते हैं।
    2. भारत में तूफानों की उत्पत्ति केवल अरब सागर से ही होती
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - भारत में आने वाले चक्रवातों के संदर्भ में उपरोक्त दोनों कथन असत्य है।
    भारत उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है। कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। अत: स्वाभाविक रूप से भारत में सामान्यत: उष्णकटिबंधीय चक्रवात आते हैं। नमी युक्त हवा के ऊपर उठने से उत्पन्न गर्मी के फलस्वरूप नम हवा में निहित जलवाष्प का संघनन होता है, जिसके कारण उष्णकटिबंधीय चक्रवात की उत्पत्ति होती है। ये चक्रवात सामान्यत: \[25{}^\circ \] उत्तरी एवं \[25{}^\circ \] दक्षिणी अक्षांशों के मध्य आते हैं क्योंकि इनकी उत्पत्ति हेतु उपरोक्त दशाएं यहां मौजूद होती हैं।
    भारत में आने वाले चक्रवात अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही स्थानों से उत्पन्न हो सकते है। यद्यपि बंगाल की खाड़ी से इनकी बारम्बारता अधिक रही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner