Super Exam Geography Atmosphere, Cyclone, Anticyclone / वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात Question Bank वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

  • question_answer
    उष्णकटिबंधीय चक्रवात के सम्बंध में कौनसा कथन सत्य है?      (UKPSC 2001)

    A) उष्णकटिबंधीय चक्रवात आक्रामक तूफान हैं।

    B) उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में पवनों का वेग अधिक होता है।

    C) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की अपेक्षा अधिक विनाशकारी होते हैं।

    D) उपरोक्त सभी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपरोक्त सभी
    व्याख्या - उष्णकटिबंधीय चक्रवात के सम्बन्ध में उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
    उष्णकटिबंधीय चक्रवात तीव्र एवं आक्रमक तूफान होते. हैं, जिनकी उत्पत्ति उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के महासागरों पर होती है और ये तटीय क्षेत्रों की तरफ गति करते हैं।
    उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की एक प्रमुख विशेषता पवनों का वेग अधिक होना है।
    उष्णकटिबंधीय चक्रवात, शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की तुलना में अधिक विध्वंसक तथा विनाशकारी होते हैं।
    टिप्पणी - उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्यत: पूर्व से पश्चिम की ओर चलते हैं। किंतु वे चक्रवात जो प्राय: \[20{}^\circ \]उत्तरी अक्षांश से गुजरते हैं, उनकी दिशा अनिश्चित होती है और ये अधिक विध्वंसक होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner