Super Exam Geography Forest and Soil in the World / विश्व में वन एवं मृदा Question Bank विश्व में वन एवं मृदा

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें
    1. मैंग्रोव तटीय खारे पानी में उगने वाली वनस्पति है।
    2. इंडोनेशिया में सर्वाधिक मैंग्रोव वनस्पति है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
    मैंग्रोव वैसे पेड़-पौधों एवं झाड़ियों का समूह है जो तटीय खारे पानी में उगते हैं। सामान्यत: यह ऐसे तटीय क्षेत्रों में होते हैं जहां कोर्इ नदी किसी सागर में बह रही होती है, जिससे जल में मीठे और खारे पानी का मिश्रण होता है। मैंग्रोव वन व झुरमुट विश्व के उष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में मिलते हैं। अर्थात यह \[25{}^\circ \]उत्तर अक्षांशों से \[25{}^\circ \]दक्षिणी अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं। मैंग्रोव वनस्पति विश्व के लगभग 2,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली है।
    इंडोनेशिया में विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का सर्वाधिक 21.5 प्रतिशत भाग पाया जाता है। ब्राजील, आस्ट्रेलिया, मैक्सिको तथा नाइजीरिया भी मैंग्रोव वानस्पतिक की अधिकता वाले क्षेत्र हैं।
    टिप्पणी -
    पश्चिम बंगाल का सुन्दरवन विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव क्षेत्र है। इसका कुछ भाग भारत में तथा कुछ बांग्लादेश में है।
    विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का पांच प्रतिशत भारत में उपलब्ध है।
    विश्व में सर्वाधिक सघन मैंग्रोव वन मलेशिया के तटवर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
    विशेष - भारत में कुल मैंग्रोव का 59 प्रतिशत बंगाल की खाड़ी, 23 प्रतिशत पश्चिमी तट अर्थात अरब सागर तथा 18 प्रतिशत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाया जाता है। भारत के मैंग्रोव वनों में लगभग 1600 वनस्पतियों एवं 4000 से अधिक,जीवों की पहचान की गर्इ है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner