Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank संगीतकला का सामान्य परिचय (संगीत कला भाग 1)

  • question_answer
    निम्न संगीत वाद्ययन्त्रों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. अमीर खुसरो ने सितार का अविष्कार किया।
    2. मृदंग उत्तर भारत का एक थाप यंत्र है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है। वस्तुत: मृदंग दक्षिण भारत का एक थाप यंत्र है। सामान्य मान्यता के अनुसार अमीर खुसरो ने सितार को जन्म दिया। सितार ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम लोकप्रिय किया। सितार बहुआयामी साज होने के साथ ही एक ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसके जरिये भावनाओं को प्रकट किया जाता है।
    टिप्पणी -
    मृदंग पहले मिट्टी से ही बनाया जाता था, किन्तु अब यह लकड़ी के खोल से बनाया जाने लगा है।
    मृदंग ढोलक के जैसा ही होता हैं। इसे भी हाथ से आघात करके जाया जाता है।
    मृदंग को ‘मृदंग खोल’, ‘मृदंगम’ आदि भी कहा जाता है।
    विशेष - सितार के जन्म और इतिहास के विषय में विद्वानों के अनेक मत हैं। कुछ विद्वानों के मतानुसार इसका निर्माण वीणा के एक प्रकार के आधार पर हुआ है। जबकि दूसरे मतानुसार 14वीं शताब्दी में अलाउद्दीन खलिजी के दरबारी हजरत अमीर खुसरो ने मध्यमादि वीणा पर 3 तार चढ़ाकर सितार का अविष्कार किया। उस समय उसका नाम सेहतार रखा गया। फारसी में ‘सेह’ का अर्थ 3 होता है। सेहतार कालान्तर में सितार हो गया और 3 तार के स्थान पर 7 तार अथवा 8 तार लगाये जाने लगे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner