Super Exam Indian Polity and Civics Federalism and Center State Relation Question Bank संघीय मंत्रिपरिषद् और प्रधानमंत्री

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    1. जवाहर लाल नेहरू मृत्यु के समय भारत के प्रधानमंत्री की चौथी पदावधि में थे।
    2. जवाहर लाल नेहरू ने संसद सदस्य के रूप में रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया।
    3. भारत के प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में मोरारजी देसाई वर्ष 1977 में नियुक्त हुए थे। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) 1 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    व्याख्या-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। नेहरूजी की मृत्यु पदावधि के दौरान ही हुई थी। उनकी मृत्यु के उपरान्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में गुलजारी लाल नंदा को नियुक्त किया गया था। जवाहर लाल नेहरू प्रयागराज (इलाहाबाद) की फूलपुर संसदीय सीट का संसद में प्रतिनिधित्व करते थे। भारत के प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री वर्ष 1977 में जनता पार्टी के मोरारजी देसाई थे। अभी तक के प्रधानमंत्री में मोरारजी देसाई सबसे अधिक आयु (81 वर्ष) के प्रधानमंत्री थे, जबकि प्रधानमंत्री पद से त्याग-पत्र देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री भी वही थे। सबसे कम आयु के प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गाँधी (40 वर्ष) नियुक्त हुए थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner