Super Exam Indian Polity and Civics Federalism and Center State Relation Question Bank संघीय मंत्रिपरिषद् और प्रधानमंत्री

  • question_answer
    निम्नलिखित भारत के राष्ट्रपतियों में से किसे सर्वप्रथम भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?

    A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

    B) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

    C) डॉ. जाकिर हुसैन

    D)  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। इनके साथ भारत के अंतिम गवर्नर जनरल एवं तत्कालीन मद्रास प्रांत के प्रथम मुख्यमंत्री सी. राजगोपालाचार्य एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण को भी भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को वर्ष 1961 में भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति एवं भारत के तृतीय राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन को वर्ष 1963 में भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत के 11वें राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को वर्ष 1997 में भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
    नाम कार्यकाल
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1884 - 1963) जनवरी 26, 1950: मई 13, 1962
    डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888-1975) मई 13, 1962: मई 13, 1967
    डॉ. जाकिर हुसैन (1897- 1969) मई 13, 1967: मई 03, 1969
    वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 - 1980) (कार्यवाहक) मई 03, 1969: जुलाई 20, 1969
    न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (1905 - 1992) (कार्यवाहक) जुलाई 20, 1969: अगस्त 24, 1969
    वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 - 1980) अगस्त 24, 1969 अगस्त 24, 1974
    फखरुद्दीन अली अहमद (1905 - 1977) अगस्त 24, 1974: फरवरी 11, 1977
    बी.डी. जत्ती (1913 - 2002) (कार्यवाहक) फरवरी 11, 1977: जुलाई 25, 1977
    नीलम संजीवन रेड्डी (1913 - 1996) जुलाई 25, 1977: जुलाई 25, 1982
    ज्ञानी जैल सिंह (1916 - 1994) जुलाई 25, 1982: जुलाई 25, 1987
    आर. वेंकटरमण (1910 - 2009) जुलाई 25, 1987: जुलाई 25, 1992
    डॉ. शंकर दयाल शर्मा (1918 - 1999) जुलाई 25, 1992: जुलाई 25, 1997
    के. आर. नारायणन (1920 - 2005) जुलाई 25, 1997: जुलाई 25, 2002
    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1931-2015) जुलाई 25, 2002: जुलाई 25, 2007
    श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (जन्मः 1934) जुलाई 25, 2007:  जुलाई 25, 2012
    श्री प्रणब मुखर्जी (जन्मः 1935) जुलाई 25, 2012; जुलाई 25, 2017
    श्री राम नाथ कोविन्द (जन्मः 1945) जुलाई 25, 2017 से अब तक
      भारत के राष्ट्रपति के संदर्भ में विशेष टिप्पणीः 1. राजेन्द्र प्रसाद (3 दिसम्बर, 1884-28 फरवरी, 1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। राजेन्द्र प्रसाद भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जो इस पद पर दो बार निर्वाचित हुए थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था। वे संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल 1946 एवं 1947 में कृषि और खाद्य मंत्री भी रह चुके हैं, राजेन्द्र प्रसाद को लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। राजेन्द्र प्रसाद को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न‘ वर्ष 1961 में प्रदान किया गया था। राजेन्द्र प्रसाद की प्रमुख पुस्तकें-इंडिया डिवाइडेड (वर्ष 1946), एट द फीट ऑफ महात्मा गाँधी (वर्ष 1955), द यूनिटी ऑफ इण्डिया (वर्ष 1961) थी। 2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनः (5 सितम्बर,1888-17 अप्रैल, 1975) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (1952-1962) और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन (5 सितम्बर ) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इनके द्वारा रचित प्रमुख पुस्तकेः ए सोर्स बुक इन इण्डियन फिलासॉफी, एन आइडियलिस्ट व्यू ऑफ लाइफ है। 3. डॉ. शंकरदयाल शर्मा (19 अगस्त, 1918-26 दिसंबर, 1999) भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पूर्व आप भारत के आठवें उप-राष्ट्रपति भी थे, आप भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्य प्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था। केंद्र सरकार में वे संचार मंत्री के रूप में (1974-1977) पदभार संभाला। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (1972-1974) भी रहे। 4. अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम (ए.पी.जे. अब्दुल कलाम): (जन्म 15 अक्टूबर 1931-27 जुलाई 2015) को मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जाने-माने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल मैन‘ के रूप में जाना जाता है। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई। भारत के 11वें राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को वर्ष 1997 में भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था। 5. प्रतिभा देवी सिंह पाटिलः भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी थी। प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल वर्ष 2007 से 2012 तक रहा। 1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मैक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका‘ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मैक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को प्रदान किया। प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को दिया गया था। हालांकि अलग-अलग श्रेणी की बात करे तो यह सम्मान नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, उद्योगपति रघुपत सिंघानिया को प्रदान किया गया है। 6. प्रणव कुमार मुखर्जी (जन्म- 11 दिसम्बर, 1935; पश्चिम बंगाल) भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रह चुके हैं। 26 जनवरी, 2019 को प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 25 जुलाई, 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रणब मुखर्जी ने किताब ‘द कोलिएशन ईयर्स-1996-2012 में लिखा है। न्यूयॉर्क से प्रकाशित पत्रिका, यूरोमनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 1984 में दुनिया के पाँच सर्वोत्तम वित्त मन्त्रियों में से एक प्रणब मुखर्जी भी थे। उन्हें सन् 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवॉर्ड मिला। वित्त मन्त्रालय और अन्य आर्थिक मन्त्रालयों में राष्ट्रीय और आन्तरिक रूप से उन्होंने नेतृत्व किया। उन्हें प्रथम दर्जे का मंत्री माना जाता है और सन 1980-1985 के दौरान प्रधानमन्त्री की अनुपस्थिति में उन्होंने केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल की बैठकों की अध्यक्षता की। उन्हें सन् 2008 के दौरान सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा गया। प्रणब मुखर्जी को 26 जनवरी, 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 7. रामनाथ कोविन्द (जन्म-1 अक्टूबर, 1945) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 25 जुलाई, 2017 को उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेर ने भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी। वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल भी रह चुके है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner