Super Exam History The Harappan Civilization Question Bank सिंधु घाटी / हड़प्पा सभ्यता

  • question_answer
    सिन्धु घाटी के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति है?

    A)  नटराज                                                     

    B)  नरसिम्हा

    C)  बुद्ध                                                         

    D)  नृत्य करती हुई मूर्ति

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर  [d] नृत्य करती हुई मूर्ति व्याख्या - नृत्य करती हुई मूर्ति एक कांस्य मूर्ति है जो मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई थी जो सिन्धु घाटी की सभ्यता का एक स्थल है। माना जाता है कि इसे 2500 ई. पू. के आसपास बनाया गया होगा। मोहनजोदड़ो के एक घर से एक और कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई थी जो लगभग इसी की तरह है। भिर्दाना में एक मिटटी के बर्तन पर भी नर्तकी का भित्तिचित्र मिला है। इस मूर्ति की उंचाई 10.5 सेन्टीमीटर है। यह मोहनजोदड़ो के ‘एच आर क्षेत्र’ में 1926 ई. में अर्नेस्ट मैके को प्राप्त हुई थी। विशेष - यद्यपि यह मूर्ति नृत्य मुद्रा में नहीं है फिर भी ‘नर्तकी’ इसलिये कहा गया क्योंकि इसकी सजावट से लगता है कि इसका व्यवसाय नृत्य होगा। इसके शरीर पर वस्त्र नहीं हैं किन्तु इसके एक हाथ में ऊपर तक चूड़ियां हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner