कथन (A): सल्फ्यूरिक अम्ल को तनु बनाने के लिए पानी में अम्ल मिलाया जाता है, न कि अम्ल में पानी। (UPSC 1999) |
कारण (R): पानी की विशिष्ट ऊष्मा बहुत अधिक होती है। |
कूट: |
A) कथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
B) कथन और कारण दोनों सही हैं, किन्तु कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C) कथन सही है, परन्तु कारण गलत है।
D) कथन गलत है, परन्तु कारण सही है।
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर- कथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है। |
व्याख्या - सल्फ्यूरिक अम्ल को तनु बनाने के लिए जल में अम्ल मिलाया जाता है। इससे ऊष्मा एवं वाष्प उत्सर्जित होती है। जल की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक होने के कारण मिश्रण का ताप अधिक नहीं हो पाता। यदि अम्ल में पानी मिलाया जाए, तो अचानक अधिक ऊष्मा उत्पन्न होने से मिश्रण का ताप अचानक बढ़ जाता है, जिसके कारण अम्ल उछल कर कांच के बर्तन से बाहर आ जाता है। जिससे मानव शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec