Super Exam History Vijaynagar and Bahmani Empire Question Bank स्वतंत्र प्रांतीय राज्य एवं विजयनगर साम्राज्य

  • question_answer
    विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
    1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भूराजस्व की दर नियत होती थी।
    2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा 2 से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D) न तो 1,न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - (c) 1 और 2 दोनों व्याख्या - वीर नरसिंह के मृत्यु के पश्चात् कृष्णदेव राय सत्ता में काबिज हुआ। यह विजयनगर साम्राज्य का महानतम शासक था। बाबर ने अपनी आत्मकथा में इसे भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कहा है। विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय की कराधान व्यवस्था में भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भूराजस्व निर्धारित होता था। सरकार की आय का मुख्य स्रोत भू-राजस्व व्यवस्था थी। कर की दर उत्पादन का 1ध्6 भाग होती थी। विवाह कर, बागवानी शुल्क, सीमा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन पर कारखानों के निजी स्वामियों को एक औद्योगिक कर भी देना पड़ता था। नोट - राजस्व एकत्र करने हेतु अठावने नामक एक अलग विभाग था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner