Super Exam Indian Polity and Civics The Indian Constitution Question Bank संविधान की उद्देशिका एवं विशेषताएँ

  • question_answer
    भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है? (UPSC-2017)

    A) उद्देशिका

    B) मूल अधिकार

    C) राज्य की नीति के निदेशक तत्व

    D) मूल कर्तव्य

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - उद्देशिका            व्याख्या - भारत के संविधान के निर्माताओं का मत उद्देशिका में प्रतिबिंबित होता है। यह संविधान निर्माताओं की मनः स्थिति को समझने की एक कुंजी है। यह संविधान निर्माताओं के सिद्धांतों को प्रदर्शित करता है। संविधान की प्रस्तावना ने देश की नियति को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। 13 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा के समक्ष जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव को 22 जनवरी, 1947 को पारित किया गया। इसे ही संविधान के प्रस्तावना के रूप में स्वीकार कर लिया गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner