Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    निम्न में से सही युग्मों का चुनाव करें -
    1. वेस्ट राइडिंग क्षेत्र - ऊनी वस्त्र
    2. स्कॉटलैंड क्षेत्र - सूती वस्त्र
    3. कॉट्सबोल्ड क्षेत्र - ऊनी वस्त्र

    A)                 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 12 और 3

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी ग्रेट ब्रिटेन के ऊनी वस्त्र के प्रमुख केंद्र हैं।
    वेस्ट राइडिंग क्षेत्र में ग्रेट ब्रिटेन का 75: से भी अधिक ऊनी वस्त्रों का उत्पादन किया जाता है। यार्कशायर प्रदेश में इस उद्योग का विकास अधिक हुआ है। यहां कोलने एवं आयर नदियों की घाटियों में ऊनी वस्त्र उत्पादक केन्द्र विकसित हुए हैं।
    स्कॉटलैंड ट्वीड घाटी क्षेत्र ग्रेट ब्रिटेन में दूसरा महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इस क्षेत्र में उत्तम किस्म का ट्वीड बनाया जाता है। यहां भेड़ अधिक पाली जाती हैं; अत: पर्याप्त कच्ची ऊन उपलब्ध हो जाती है। कोयला एवं स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाता है।
    कॉट्सबोल्ड इंग्लैंड के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में एवन नदी की घाटी में तीसरा महत्वपूर्ण ऊनी वस्त्र उत्पादक क्षेत्र है। यहां सर्ज एवं कॉट्सवूल का उत्तम कोटि का ऊनी कपड़ा तैयार किया जाता है। स्ट्राउड सर्ज बनाने के लिए विश्वविख्यात केन्द्र है।
    टिप्पणी -
    ग्रेट ब्रिटेन में पिनार्इन पर्वत के समीपवर्ती भागों में चरागाहों के विकास के कारण भेड़पालन व्यवसाय अधिक किया जाता है, जिनसे पर्याप्त ऊन प्राप्त हो जाती है।
    ब्रिटेन की समशीतोष्ण आर्द्र जलवायु (शीतल एवं आर्द्रता-प्रधान), इस उद्योग के लिए अधिक उपयुक्त है।
    ब्रिटेन में इस उद्योग के लिए शक्ति संसाधनों में पर्याप्त जल-विद्युत शक्ति एवं कोयला उपलब्ध है। यार्कशायर क्षेत्र में पर्याप्त कोयला उपलब्ध हो जाता है, जहां ऊनी वस्त्र उद्योग के महत्वपूर्ण केन्द्र विकसित हुए हैं।
    ब्रिटेन में पिनाइन पर्वत श्रेणी से प्रवाहित होने वाली नदियों काल्डेर, कोलने एवं आयर से स्वच्छ जल प्राप्त हो जाता है, जिससे ऊन धोने में सुविधा रहती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner