इस गद्य को ध्यान से पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें: |
मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है, वरन् अनुचित भी है। वस्तुत: यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है। केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिहीन है अथवा दरिद्र: वह घृणा का तो दूर रहा, उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए। मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है। |
प्रश्न- मानव क्यों सम्मान के योग्य है? |
A) मानव सम्मान के योग्य है क्योंकि वह अमानव है और ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है।
B) मानव सम्मान के योग्य है क्योंकि वह मानव है और ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है।
C) मानव सम्मान के योग्य है क्योंकि वह मानव है और ईश्वर की आकृति है।
D) मानव सम्मान के योग्य नहीं है क्योंकि वह मानव है और ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है।
Correct Answer: B
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec