विश्व में कागज के प्रमुख उत्पादक देशों को उनके उत्पादन प्रतिशत के अनुसार में अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें - |
1 कनाडा |
2. जापान |
3. संयुक्त राज्य अमेरिका |
A) 1\[\to \]2\[\to \]3
B) 1\[\to \]2\[\to \]3
C) 2\[\to \]3\[\to \]1
D) 3\[\to \]2\[\to \]1
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 3\[\to \]2\[\to \]1 |
व्याख्या - विश्व में कागज का उत्पादन करने वाले देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान कनाडा, ब्रिटेन, नार्वे, स्वीडन, फ्रांस प्रमुख हैं। |
संयुक्त राज्य अमेरिका का कागज उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है। यहां अधिकांश कागज की मिलें न्यू इंग्लैण्ड, वाशिंगटन एवं ओरेगन राज्यों में स्थित हैं। यहां 80% कागज रासायनिक लुग्दी से तैयार किया जाता है। इस लुग्दी से उत्तम किस्म का कागज बनाया जाता है। |
जापान विश्व का तीसरा बड़ा कागज उत्पादक देश है। यहां विश्व का 9.8% कागज का उत्पादन होता है। जापान में टोकियो-याकोहामा औद्योगिक प्रदेश में शिजूओका एवं शिमिजू, क्यूशू द्वीप में टोकार्इ औद्योगिक क्षेत्र तथा पूर्वी क्षेत्र में सुरुगाबान क्षेत्र कागज उत्पादन हेतु प्रसिद्ध हैं। जापान के होकेडो द्वीप में शंकु वन पाये जाते हैं जहां सुगी, हिकोरी, फर, स्पूस आदि नुकीली पत्ती वाले वन प्रमुख हैं जिनसे लुग्दी तैयार की जाती है। |
कनाडा विश्व का 6.5% कागज उत्पादन करके चौथे स्थान पर है। कनाडा में कोणधारी वृक्ष बहुतायत में मिलते हैं जिनसे कोमल लकड़ी की प्राप्ति होती है। |
ब्रिटिश कोलम्बिया, कनाडियन शील्ड एवं न्यूफाउडलैंड कागज उद्योग के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। |
विशेष - कागज का सर्वप्रथम आविष्कार 105 र्इ. में चीन के साइलुन नामक शिल्पी ने फटे-पुराने चीथड़ों से किया। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec