सूची-I (लोकनृत्य) | सूची-II (राज्य) | ||
A | पंथी नृत्य | 1. | राजस्थान |
B | रऊफ नृत्य | 2. | महाराष्ट्र |
C | लावणी | 3. | जम्मू कश्मीर |
D | भवाई | 4. | छत्तीसगढ़ |
A) A-4, B-3, C-2, D-1
B) A-2, B-4, C-3, D-1
C) A-3, B-2, C-1, D-4
D) A-1, B-2, C-3, D-4
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - A → 4, B → 3, C → 2, D → 1 | ||||||||
व्याख्या - सही सुमेलन इस प्रकार है | ||||||||
| ||||||||
टिप्पणी - | ||||||||
· पंथी नृत्य - छतीसगढ़ के महान संत गुरु घासीदास के पथ से ही पंथी नृत्य का नामकरण हुआ है। मुख्यत: निर्गुण भक्ति पर आधारित यह लोक नृत्य छत्तीसगढ़ के - सतनामी समुदाय के द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में नर्तक झांझ एवं मृदंग की ध्वनि पर सफेद धोती पहन कर नृत्य करते है। यह नृत्य आध्यात्मिक भावनाओं पर आधारित होता है। | ||||||||
· रऊफ नृत्य - जम्मू-कश्मीर में लोकप्रिय यह नृत्य विशेष रूप से फसल की कटाई के उपलक्ष्य में किया जाता है। यह नृत्य मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा के द्वारा ही किया जाता है। | ||||||||
· लावणी - लावणी महाराष्ट्र का सबसे अधिक लोकप्रिय नृत्य हैं। यह नृत्य विशेष पारंपरिक परिधान में किया जाता है, जिसमे नृत्यांगना 9 मीटर की साड़ी पहनती है। लावणी नृत्य में आध्यात्म एवं श्रृंगार दोनों ही भावों का मेल होता है। | ||||||||
· भवाई नृत्य - राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र में किया जाने वाला भवाई नृत्य बहुत अधिक लोकप्रिय है इस नृत्य में मटकों को सर पर रख कर नृत्य किया जाता है। नृत्य करते समय नर्तकी किसी गिलास या थाली के कटाव पर या तलवार पर खड़े हो कर नृत्य करती है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec